Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

महाकाल महातीर्थ का शिलान्यास, सीएम ने बताया मंदिर के विशेष आकर्षण

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महाकाल मंदिर का निर्माण कार्य दो से ढाई वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है

16 Jan 2026

महाकाल महातीर्थ का शिलान्यास, सीएम ने बताया मंदिर के विशेष आकर्षण

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा, जब शुक्रवार को शुभ तिथि के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित लक्ष्मी टाउनशिप इलाके में महाकाल महातीर्थ मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने न केवल मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत की, बल्कि यह भी बताया कि आने वाले समय में यह मंदिर सिलीगुड़ी के पर्यटन मानचित्र को एक नई पहचान देगा।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महाकाल मंदिर का निर्माण कार्य दो से ढाई वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा और देश-विदेश से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित लक्ष्मी टाउनशिप इलाके में कुल 17.41 एकड़ जमीन पर यह भव्य मंदिर परिसर तैयार किया जाएगा। मंदिर का निर्माण एक ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा। खास बात यह है कि यह मंदिर सड़क से ही दिखाई देगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आसानी होगी।
रोज एक लाख श्रद्धालुओं के आने की व्यवस्था है।ममता बनर्जी ने बताया कि महाकाल महातीर्थ परिसर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि प्रतिदिन कम से कम एक लाख श्रद्धालु यहां दर्शन कर सकें। इसके लिए आधुनिक सुविधाएं, सुव्यवस्थित मार्ग और विशाल परिसर की योजना बनाई गई है। दुनिया की सबसे ऊंची महाकाल प्रतिमा होगी आकर्षण इस महातीर्थ का सबसे बड़ा आकर्षण होगा दुनिया की सबसे ऊंची महाकाल प्रतिमा। मुख्यमंत्री के अनुसार, महाकाल की कुल प्रतिमा की ऊंचाई होगी 216 फीट। इसमें 108 फीट ऊंची कांस्य (ब्रॉन्ज) की मुख्य मूर्ति होगी।यह मूर्ति 108 फीट ऊंचे आधार पर स्थापित की जाएगी।यह प्रतिमा महादर्शन के लिए बनाई जाएगी, जिससे दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।
म्यूजियम और सांस्कृतिक हॉल भी होंगे शामिल। महाकाल मंदिर परिसर में केवल मुख्य मंदिर ही नहीं, बल्कि महाकाल म्यूजियम,सांस्कृतिक हॉल भी बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न सिर्फ धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्वास जताया कि महाकाल महातीर्थ सिलीगुड़ी को एक नए धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेगा और उत्तर बंगाल की पहचान को और मजबूत करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीएम ने बताया मंदिर के विशेष आकर्षण
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महाकाल मंदिर का निर्माण कार्य दो से ढाई वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News